मुज़फ्फरनगर: ब्रह्मपुरी में मौत का रहस्य, पत्नी पर पति को जहर देकर मारने का आरोप, परिजनों के हंगामे के बाद महिला हिरासत में
मुज़फ्फरनगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में 32 वर्षीय मोनू की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसकी पत्नी पर खाने में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालत बिगड़ने पर मोनू को मेरठ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।