चैनपुर: सतौना पुल के पास सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों को BDO ने समझा-बुझाकर किया शांत, लोगों ने कार्रवाई की मांग की
चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतौना पुल के पास बुधवार की रात्रि भारतमाला परियोजना में मिट्टी ढो रहे एक डंपर से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही दो घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे BDO चैनपुर शुभम प्रकाश ने गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे बताया की ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसे लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।