चैनपुर: हसन अली हत्याकांड: मेहताब कुरैशी और सोनू साह उर्फ देवा गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस की कार्रवाई
हसन अली हत्याकांड में मेहताब कुरैशी एवं सोनू साह उर्फ देवा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी सात महीने बाद हुई। दोनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मोहल्ला लालगंज में 19 अक्टूबर 2025 को चैनपुर हॉस्पिटल चौक निवासी 26 वर्षीय हसन अली की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।