अकबरपुर: अकबरपुर ढबिया बाबा फिजिकल एकेडमी ने फिर लहराया सफलता का परचम, 34 युवाओं का बिहार पुलिस व अग्निवीर में हुआ चयन
अकबरपुर प्रखंड की पचरुखी पंचायत स्थित ढबिया बाबा फिजिकल एकेडमी ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एकेडमी के 34 युवाओं का बिहार पुलिस एवं अग्निवीर भर्ती में अंतिम रूप से चयन होने पर बुधवार को 9:00 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।