देवघर: स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर अस्पताल सभागार में एसबीए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्किल्ड बर्थ अटेंडेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल सभागार में गुरुवार दोपहर 1:00 किया गया ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ और नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करना हैं ।अधिकारियों ने बताया कि स्किल्ड बर्थ अटेंडेंट यानी प्रशिक्षित प्रसव सहायक यह सुनिश्चित करते हैं कि सामान्य गर्भावस्था और प्रसव को कुशलता पूर्वक संभाला जाए ।