डूंगला: फाचर: भागवत कथा में संत बोले- माता-पिता के चरणों में सभी तीर्थ हैं
फाचर। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान सोमवार को श्री रामद्वारा दिव्य आनंदधाम के संत अनंतराम शास्त्री महाराज ने कहा कि सारे तीर्थ माता-पिता के चरणों में हैं, उनसे बढ़कर कोई नहीं। कथा में कपिल-देवहुति प्रसंग व ध्रुव चरित्र का भावपूर्ण वर्णन हुआ। भजनों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किया।