बस्सी: दूदू थाना पुलिस ने गाड़ियों से स्टंट कर आमजन में भय पैदा करने के मामले में 7 जनों को गिरफ्तार कर 4 गाड़ियां की ज़ब्त
Bassi, Jaipur | Mar 28, 2025 जयपुर ग्रामीण की दूदू थाना पुलिस ने गाड़ियों से स्टंट कर आमजन में भय पैदा करने के मामले में आज शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए सात बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही दूदू थाना पुलिस की ओर से शाम करीब 4 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार गाड़ियां भी जप्त की है।