जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग के रेम्बा मोड़ स्थित रतनपुरा के पास गुरुवार सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया।
टक्कर के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर हिरोडीह पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि ट्रक डोमचांच निवासी बस मालिक विष्णु रथ का है। पुलिस फरार ट्रेलर की तलाश में जुटी है।
#apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews #sadakdurghatna