जांजगीर: साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र चौधरी ने आज साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को से सुना। जनदर्शन में आज कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में जिले के अलग अलग आवेदकों द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। जिस पर उन्होंने प्रभावी निराकरण करने के निर्देश।