कौंच: कोंच में मलंगा पुल पर तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने टेम्पू को मारी टक्कर, चालक घायल और वाहन क्षतिग्रस्त
Konch, Jalaun | Jul 4, 2026 कोंच सीएचसी के पास मलंगा पुल पर शुक्रवार देर रात 11 बजे अज्ञात चार पहिया वाहन ने टेम्पू में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय टेम्पू चालक शिवम, निवासी ग्राम शिवनी बुजुर्ग, सवारियों को कोंच छोड़कर उरई की ओर लौट रहे थे। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में टेम्पू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं।