मेजा थाना क्षेत्र में एक पत्रकार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने आज सोमवार दोपहर समय लगभग 1:00 के आसपास इस संबंध में मेजा थाना प्रभारी को तहरीर देकर जान-माल के सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित पत्रकार नीरज कुमार पांडे निवासी जगेपुर कोटहा का रहने वाला हैं।