राठ: जुगियाना इलाके में शादी समारोह से काम कर घर जा रहे युवक को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | Apr 23, 2026 राठ कस्बे के जुगियाना इलाके में शादी समारोह से काम करके वापस अपने घर जा रहे एक युवक को इलाके के ही दो दबंग व्यक्तियों ने बेरहमी से लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।