मेरठ में देसी शराब के ठेके पर ब्लैक में बिक्री का आरोप, आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल #वायरल #वीडियो #NewsUpdate #reporting #awareness
मेरठ। थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित कैंट हॉस्पिटल के सामने संचालित देसी शराब के ठेके पर रात 10:00 बजे के बाद भी कथित रूप से ब्लैक में शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेके पर खुलेआम निर्धारित समय के बाद शराब की बिक्री की जा रही है और यह सब आबकारी विभाग की कथित मिलीभगत से हो रहा है।
बताया जा रहा है कि इस संबंध में कई बार समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद आबकारी विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि संबंधित वायरल वीडियो और फोटो भी आबकारी विभाग के अधिकारियों को भेजे गए हैं, फिर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के साथ जिलाधिकारी से औपचारिक शिकायत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
नोट: इस मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन या आबकारी विभाग का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
Parliament Street, New Delhi | Jul 16, 2026