सत्तर कटैया: बसियाघाट गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया, भेजा गया न्यायालय
बसियाघाट गांव में बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला वारंटी तला देवी का पुलिस को काफी समय से तलाश थी। महिला वारंटी पर कुर्की जब्ती निकला था। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को भेजा गया न्यायालय।