सत्तर कटैया: बिहरा गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर 54 बोतल नशीली दवा के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
बिहरा गांव में बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये 54 बोतल नशीली दवा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी छेदी खातून से आवश्यक पुछताछ की गई जिसके बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के इस कार्रवाई के बाद कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।