बालाघाट: तूफानी बारिश में फंसीं विधायक अनुभा मुंजारे, निरीक्षण करते हुए भीगीं, वीडियो वायरल
जिले में अचानक बदले मौसम के बीच तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान क्षेत्रीय विधायक अनुभा मुंजारे एक बार फिर चर्चा में आ गईं। भटेरा में निर्माणाधीन आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) के निरीक्षण के दौरान वह तेज बारिश में फंस गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार विधायक मुंजारे निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंची थीं, तभी अचानक मौसम बिगड़