खंडवा में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया गया।
शहर में बढ़ते कुत्तों के आतंक को लेकर एक युवक कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज कराई।
युवक को इस अनोखे रूप में देखकर अधिकारी और स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। उसे देखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।