कोटवा: कोटवा बझिया में एक महिला को डायन बता कर मारपीट करने के मामले में गुरुवार को दर्ज हुई प्राथमिकी
कोटवा के बझिया में महिला को डायन बता कर मारपीट करने के मामले में गुरुवार दर्ज हुई प्राथमिकी। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने गुरुवार चार बजे बताया कि पीड़िता ललिता देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताई की बुधवार वह दरवाजे पर बैठी थी,तभी एक दर्जन लोग आकर अमानवीय व्यवहार करते हुए मारपीट की है। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को FIR के लिए आवेदन दी।