भदोही के सोहगी गांव में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही से नाराज होकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ट्रांसफार्मर से ही दो टावरों की लाइट भी जोड़ी गई है, जिससे फ्यूज बार-बार उड़ जाता है और गांव अंधेरे में डूबा रहता है। ग्रामीणों ने टावरों के लिए अलग ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।