बिंदकी: आलमपुर मोड़ के समीप डंपर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पत्नी गंभीर घायल, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आलमपुर मोड़ के समीप रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे डंपर की टक्कर से बाइक सवार सुरेंद्र पांडे उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी मोहल्ला मीरखपुर कस्बा बिंदकी की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी साधना पांडे उम्र लगभग 45 वर्ष घायल हो गई। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद से हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।