चांदपुर: नूरपुर के गांव लुत्फीपुर में गुलदार ने गोवंश पर किया हमला, किसानों में दहशत का माहौल
बिजनौर में सोमवार मंगलवार की रात्रि में गुलदार ने नूरपुर के गांव लुतफिपुर के जंगल में गोवंश को हमला कर मौत के घाट उतार दिया मंगलवार सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने बताया कि जब वह जंगल से लौट रहे थे। तो उन्हें रक्त रंजित हालत में गोवंश का शव पड़ा मिला जहां पर गुलदार के पंजो के निशान थे ग्रामीणों ने गुलदार से निजात दिलाने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग है