कैराना: कांधला पुलिस ने हुरमंजपुर मोड के निकट से एक आरोपी को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | May 20, 2026 कांधला पुलिस हुरमंजपुर मोड के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हाथ में कैन लेकर आ रहे एक युवक को पकड़ लिया। बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास कैन के अंदर से दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजीत निवासी गांव मतनावली बताया। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।