मऊरानीपुर: मऊरानीपुर के व्यस्त बाजार में दिनदहाड़े व्यापारी का ₹1 लाख से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुए शातिर चोर
झांसी के मऊरानीपुर में एक व्यापारी की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से दिनदहाड़े 1 लाख रुपये नकद से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में एटीएम कार्ड, कपड़े और जरूरी दस्तावेज भी रखे थे। पूरी वारदात बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।