जगदलपुर: फ्रेजरपुर स्थित वनांचल माधव कुंज में आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया 40 यूनिट रक्तदान,मंत्री केदार कश्यप भी रहे मौजूद
वनांचल माधव कल्याण सेवा समिति ने फ्रेजरपुर स्थित वनांचल माधव कुंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान शहर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों व लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में 40 यूनिट रक्त समिति के जरिए मेकॉज को दिया गया। शिविर में मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक की टीम ने अपना सहयोग दिया।