चंदौसी: चंदौसी-बिलारी मार्ग पर थाना बनिया ठेर के समीप परिवहन विभाग ने 50 वाहनों पर ₹50,000 की कार्रवाई की
चन्दौसी। जनपद संभल में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान रविवार शाम 4:00 के करीब चलाया गया। अभियान के तहत बिना परमिट, बिना पंजीकरण तथा नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे स्कूली वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।