पिपरई पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को रात लगभग आठ बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत यह सफलता मिली।