मथुरा: प्रथम पहल फाउंडेशन के शपथ ग्रहण में स्वीटी सुपारी परिवार ने भेट की वेंटिलेटर से युक्त एम्बुलेंस
परिणय गार्डन में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी नवलगिरी महाराज, पूज्य भगवताचार्य रसिया बाबा और स्वीटी सुपारी के एमडी सुनील अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान समारोह में लगी एक बड़ी डिजिटल स्क्रीन पर संस्था द्वारा साल 2020 से लेकर अब तक किए गए सेवा कार्यों की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई