सहारनपुर: गागलहेड़ी में अपाचे बाइक से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, युवक की बिना नंबर प्लेट की हरकत से पुलिस पर उठे सवाल
सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपाचे बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गुरुवार को वायरल हुई वीडियो में सफेद कपड़े और सिर पर टोपी लगाए युवक बाइक का अगला पहिया हवा में उठाकर पुल के नीचे अंडरपास के पास लापरवाही से स्टंट करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक मक्का बांस गांव का निवासी है।