जिले में लगातार मिठाइयों में मिल रही मिलावटी की शिकायतों के बाद फुट सेफ्टी ऑफिसर के द्वारा शेखपुरा के कई होटलों में छापेमारी की गई। रविवार की संध्या 5 बजे पहुंचे अधिकारियों ने कई दुकानों में जाकर मिठाइयों के सैंपल लिए और उसके जांच के लिए लैबोरेट्री भेजा। अधिकारियों ने कहा जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।