एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र के लोहा मंडी में दुकानदार और महिलाओं के बीच हुई हाथापाई, मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
एटा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के लोहामंडी में एक दुकानदार और महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई साफ दिखाई दे रही है। महिलाओं के साथ एक व्यक्ति भी मारपीट करते हुए नजर आ रहा है।यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।