बोध गया: गया-डोभी मुख्य सड़क मार्ग पर दो बाइक की आमने–सामने हुई टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Bodh Gaya, Gaya | Jun 28, 2026 गया-डोभी मुख्य सड़क मार्ग पर हड्डी फैक्ट्री के समीप रविवार की सुबह 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतना जबरदस्त था कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।