पीलीभीत: पिपरिया दुलई गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी वीरपाल पुत्र जयकरन अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ पिपरिया दुलई रिश्तेदारी में आया हुआ था। पिपरिया दुलई से बाइक सवार दंपति जितोरिया टांडा जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार पिपरिया दुलई मार्ग पर पहुंचे तभी कपड़ें की फेरी कर रहे मोहल्ला अहमदनगर निवासी जफीर अहमद की बाइक से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए।