बरियारपुर: कुपोषण से बचाव के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई रस्म का आयोजन
मंगलवार को 12:00 बजे प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न आंगनबाड़ी केदो पर आंगनबाड़ी सेविका की अगुवाई में गोद भराई रस्म कार्यक्रम आयोजित की गई। वहीं सीडीपीओ द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी सेविका द्वारा हर माह के 7 तारीख को पोषक क्षेत्र के प्रथम गर्भवती महिलाओं को फल एवं श्रृंगार की सामान देकर गोद भराई की रस्म निभाती है। तथा उन्हें खान-पान की विशेष सलाह दी जाती है।