हरिद्वार: ज्वालापुर स्थित नाथनगर में जंगल से निकल कर पहुंचा बारहसिंघा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
ज्वालापुर स्थित नाथनगर में जंगलों से निकलकर एक बारासिंघा आ गया। अचानक मेन बाजार में बारहसिंघा के पहुंचने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग ने इसे जंगलों में छोड़ दिया है। आए दिन वन्य जीव जंगलों से निकलकर आबादी क्षेत्र का रुख कर रहे हैं। जिसके चलते कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। गनीमत रही कि इस दौरान बारहसिंघा ने किसी को चोटिल नहीं किया।