धनवार: धनवार में भाजपा गिरिडीह ग्रामीण की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न
आज डॉ. भाभा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, राजधनवार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह ग्रामीण की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।