बिदुपुर: बिदुपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 453/25 के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बिदुपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 453/25 के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के पानापुर धर्मपुर निवासी नागेंद्र पासवान को पुलिस ने छापेमारी के दौरान पकड़ा।मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में गिरफ्तारी की पुष्टि की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत भेज दिया है।