मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में अवैध असलहा गैंग का भंडाफोड़, 10 तस्कर गिरफ्तार, 3 पिस्टल और 7 तमंचे बरामद
खालापार पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 3 पिस्टल, 7 तमंचे, 10 कारतूस, 10 मोबाइल और एक बाइक बरामद की है। जांच में खुलासा हुआ कि व्हाट्सएप के जरिए हथियारों की डील होती थी। नेटवर्क मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और गाजियाबाद तक फैला था। दो मुख्य सप्लायर फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।