जैतपुर: खैरहा खदान में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, NCWA-12 और JBCCI गठन की मांग तेज
एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र की खैरहा भूमिगत खदान में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ने विशाल द्वार सभा कर NCWA-12 लागू करने और JBCCI के तत्काल गठन की मांग उठाई। कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।जानकारी रविवार सुबह 10 बजे सामने आई है।