राजगढ़: आशा देवी इंटरनेशनल स्कूल राजगढ़ में विलक्षण प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन, प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
Rajgarh, Churu | Apr 15, 2026 आशा देवी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 10वी एवं 12वी बोर्ड परीक्षा में शानदार एवं ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर अपना,अपने अभिभावकों, विद्यालय एवं अपने गाँव का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, मेहनत एवं अनुशासन को सम्मानित करते विद्यालय परिसर में ‘विलक्षण प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ का आयोजित किया।