महोबा: महोबा के हंड्रेड पॉम होटल के पास पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Jun 14, 2026 ग्राम सलारपुर निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र रामनाथ ई रिक्शा से पलका तिगैला सवारी छोड़कर लौट रहा था, तभी हैंड्रेड पॉम होटल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर कि देखरेख में घायल का उपचार किया जा रहा है।