कटोरिया: मोहनडीह गांव के 5 फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया
Katoria, Banka | Mar 25, 2026 मोहनडीह गांव में बुधवार शाम करीब चार बजे आनंदपुर पुलिस ने बांका कोर्ट के आदेश पर 5 फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया। पांचों के विरूद्ध सरकारी दमकल वाहन, जेसीबी एवं ट्रेक्टर जलाने के आरोप में आनंदपुर थाने में मामला दर्ज था। जिसमें तीनों लंबे समय से फरार चल रहे थे।