मनेर: मनेर नगर परिषद चुनाव में नगर सभापति का दबदबा, समिति में दो पुराने और एक नया चेहरा शामिल
Maner, Patna | May 30, 2026 मनेर नगर परिषद शासक अस्थाई समिति के चुनाव में नगर परिषद सभापति विद्याधर विनोद सिंह का दबदबा कायम रहा। प्रखंड कार्यालय के परिसर में एसडीओ के देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिसमें दो पुराने और एक नए चेहरे शामिल हुए। पुराने चेहरे में चंदा देवी स्नेहा कुमारी और नए चेहरे में रंजीत कुमार शामिल थे।