पटेरा: पटेरा में बारिश से स्कूल जाने वाला मार्ग अवरूद्ध, प्रतिदिन गिर रहे हैं छात्र छात्राएं
Patera, Damoh | Jul 9, 2026 नगर परिषद पटेरा मे बस स्टैंड से तहसीलदार कार्यालय तक पहुंच मार्ग पर एक रिपटा का निर्माण किया गया था,जिस पर भारी जलभराव होने के कारण स्कूल के छात्रों और राहगीरो को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है,प्रतिदिन छात्र छात्राएं और लोग इस नाले पर गिर कर हादसे का शिकार हो रहे,जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है।