मंगलवार दोपहर तीन बजे सोंचिपी टाना भगत आवासीय विद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं अभिभावकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की प्रगति, अनुशासन एवं सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने शिक्षा की गुणवत्ता...