पत्थलगांव: जशपुर बनेगा आधुनिक सिंचाई का मॉडल जिला: कलेक्टर रोहित व्यास
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार की सुबह 11 बजे को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में संचालित एम-कैड योजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना को तय समय-सीमा में गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। यह परियोजना मैनी नदी पर निर्मित बगिया बैराज सह दाबित उद्वहन सिंचाई योजना के तहत संचालित की जा रही है। योजना म