सावर: कोहड़ा में केकड़ी जिला बहाली सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर निकली पदयात्रा का स्वागत किया गया
Sawar, Ajmer | May 19, 2026 केकड़ी जिला बहाली सहित विभिन्न जनसमस्याओं की मांग को लेकर सावर से जयपुर के लिए निकली पदयात्रा मंगलवार को सुबह 10 बजे कोहड़ा पहुंची,जहाँ पर ग्रामीणों ने पदयात्रा का स्वागत किया।वहीं कोहड़ा व पारा गांव के सैकड़ो ग्रामीण पद यात्रा में शामिल हुए।जिसके बाद परशुराम सर्किल पर पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया।चिलचिलाती धूप के बावजूद यात्रा में जोश दिखा।