मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा हादसा टला!
मैगी प्वाइंट के पास तेज रफ्तार कार ट्रक की तेल टंकी से जा टकराई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार पांच लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
ट्रक चालक का आरोप है कि कार में सवार युवक नशे की हालत में थे और हादसे के बाद उनके साथ मारपीट भी की गई, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से देहरादून वर्कशॉप भेजा गया।
#Mussoorie #Dehradun #RoadAccident #BreakingNews #UdayUttarakhandNews Uttarakhand MussoorieNews RoadSafety Accident Truck CarCrash NewsUpdate
Dehradun, Dehradun | Jul 30, 2026