शाहपुर: शाहपुर में महामृत्युंजय यज्ञ और शिव पुराण कथा का भव्य आयोजन, बाबा भोलेनाथ की आकर्षक झांकी
Shahpur, Betul | May 27, 2026 शाहपुर नगर में इन दिनों आयोजित हो रहे महामृत्युंजय यज्ञ एवं शिव पुराण कथा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया है। धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। दूर-दराज के गांवों और शहरों से भी लोग भगवान शिव की भक्ति में शामिल होने शाहपुर पहुंच रहे हैं।