कर्वी: चित्रकूट में ज्येष्ठ अमावस्या मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण
चित्रकूट में ज्येष्ठ अमावस्या मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शनिवार सुबह 6 बजे अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कान्त राय ने रामघाट, निर्मोही अखाड़ा और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्क ड्यूटी और श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार के निर्देश दिए। साथ ही नाविकों को लाइफ जैकेट और निर्धारित संख्या में यात्रियों को बैठाने को कहा।