सिद्धमुख: सिद्धमुख सीएचसी में डॉक्टरों की कमी पर आमरण अनशन में महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद मांगों के आश्वासन पर धरना समाप्त
Sidhmukh, Churu | Apr 26, 2026 सिद्धमुख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लंबे समय से डॉक्टरों एवं स्टाफ की कमी को लेकर दिया गया धरना एवं आमरण अनशन लिखित समझौता होने व मांगों पर आश्वासन दिये जाने के बाद आखिरकार प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। बीसीएमओ डॉ मनोज झाझडिय़ा, तहसीलदार अनोपाराम व स्थानीय विधायक मनोज न्यांगली की उपस्थिति में वार्ता हुई। नरेंद महला आमरण अनशन पर थे।